Skip to content
-
bharatnews bharatnews bharatnews
bharatnews bharatnews bharatnews
  • Home
  • Inspiration
  • Creative
  • Lifestyle
  • Food
  • Finance
  • Entertainment
  • Business
  • Home
  • Inspiration
  • Creative
  • Lifestyle
  • Food
  • Finance
  • Entertainment
  • Business
मेरठ में जैन समाज की ओर से मंत्री असीम अरुण का सम्मान, समाज सेवा पर जोर
Latest News

मेरठ में जैन समाज की ओर से मंत्री असीम अरुण का सम्मान, समाज सेवा पर जोर

By Bharatnews.xyz Editors
September 11, 2026 4 Min Read
Comments Off on मेरठ में जैन समाज की ओर से मंत्री असीम अरुण का सम्मान, समाज सेवा पर जोर

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। उन्होंने समाज की ओर से अपने विचार भी व्यक्त किए। समारोह में धार्मिक आस्था के साथ समाज सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंच पर मंगल आगमन के साथ ही पूरा वर्धमान एकेडमी परिसर गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। इसके बाद उनके चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किया गया और श्रद्धापूर्वक आरती उतारी गई।

धर्मसभा में समाज सेवा का संदेश

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने अमृत वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सन्मार्ग, धर्म और समाज सेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने धार्मिक मूल्यों को जीवन में उतारने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

धर्मसभा के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में मंत्री श्री असीम अरुण को शॉल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जैन समाज की ओर से मंत्री श्री असीम अरुण की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। समाज के लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं तेजस्वी जीवन की मंगल कामना की।

सम्मान ग्रहण करने के बाद मंत्री श्री असीम अरुण ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जैन समाज के योगदान की सराहना

अपने संबोधन में मंत्री श्री असीम अरुण ने जैन समाज के सामाजिक और धार्मिक मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवनशैली को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। जनहितैषी कार्यों में सहयोग का भरोसा देते हुए मंत्री ने कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

मंत्री ने जैन समाज द्वारा अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की संकल्पित जीवन शैली की भी सराहना की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, परोपकार और समाज कल्याण के क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वर्धमान एकेडमी में आयोजित यह समारोह धार्मिक श्रद्धा, गुरु भक्ति, सामाजिक सम्मान और समाज सेवा की भावना से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में मंत्री श्री असीम अरुण के सम्मान के साथ जैन समाज की सेवा भावना और सामाजिक योगदान को भी प्रमुखता मिली।

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद के बीच आयोजित समारोह ने धर्म, अहिंसा, करुणा, त्याग और जनसेवा के मूल्यों को सामने रखा। वहीं मंत्री श्री असीम अरुण ने जैन समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज कल्याण और जनहितैषी कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Author

Bharatnews.xyz Editors

Follow Me
Other Articles
Built-In vs Bolt-On Security: Why Some Hosting Plans Charge Extra for Basic Protection
Previous

Built-In vs Bolt-On Security: Why Some Hosting Plans Charge Extra for Basic Protection

Farseen Mohammed P Presents Stroke Rehabilitation Research at Mangalore PhysioCon 2026
Next

Farseen Mohammed P Presents Stroke Rehabilitation Research at Mangalore PhysioCon 2026

Recent Posts

  • Respect Network Helps Clients Navigate Online Reputation Challenges Across Multiple Platforms
    Respect Network Helps Clients Navigate Online Reputation Challenges Across Multiple Platforms
    by Bharatnews.xyz Editors
    October 8, 2026
  • The Hidden Potential of Bitcoin
    The Hidden Potential of Bitcoin
    by Bharatnews.xyz Editors
    September 30, 2025
  • Kickstart Your Blogging Journey Today
    Kickstart Your Blogging Journey Today
    by Bharatnews.xyz Editors
    September 30, 2025
  • Morning Routines That Boost Your Productivity
    Morning Routines That Boost Your Productivity
    by Bharatnews.xyz Editors
    October 1, 2025

Search...

Technologies

Figma

Collaborate and design interfaces in real-time.

Notion

Organize, track, and collaborate on projects easily.

DaVinci Resolve 20

Professional video and graphic editing tool.

Illustrator

Create precise vector graphics and illustrations.

Photoshop

Professional image and graphic editing tool.

BharatNews.xyz Provide Latest Updates.
Copyright 2026 — bharatnews. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme